जगदलपुर। बस्तर जिला
मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर ओडिशा राज्य की सीमा पर स्थित ग्राम तिरिया
में गुरुवार को प्रशासन ने जनसमस्या निवारण शिविर लगाया है। कलेक्टर, एसपी
सहित सभी विभागों के अधिकारियों के पहुंचने की खबर है। सबरी नदी तट पर इस
गांव में केवल धुरवा जनजाति निवास करती है। यह गांव बस्तर संभाग का पहला
सोलर गांव भी है।
तिरिया में पिछले साल पुलिस ने आधा दर्जन नक्सलियों
को मार गिराया था। 47 दिन पहले अक्टूबर के पहले सप्ताह में नक्सलियों ने
यह एक युवक की हत्या कर दोबारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 400 आबादी वाला
यह गांव जंगल के बीच है तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। खबर है
कि कलेक्टर रजत बंसल एक दिन पहले बुधवार रात को अकेले ही कुछ साथी अफसरों
के साथ तिरिया पहुंच गए थे।
उन्होंने किसी आदिवासी के घर रात बिताई
है। मोबाइल नेटवर्क नही होने से फिलहाल तिरिया में किसी से संपर्क नही हो
पा रहा है। नक्सल प्रभावित तिरिया में 20 दिन पहले पुलिस ने कैम्प खोला है।
तिरिया को आदर्श ग्राम बनाने की योजना जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर
बनाई है।
बताते चलें कि प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
पुलिस का दायरा धुर नक्सली इलाकों में लगातार बढ़ रहा है। पुलिस के लोन
वर्राटू अभियान को भी काफी सफलता मिल रही है और बड़ी संख्या में युवक
नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समर्पण कर रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने टेटम
में प्रस्तावित कैंप का शुभारंभ कर ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना और
विश्वास पैदा किया है।

Journalist खबरीलाल