Breaking News

उत्साह और उमंग के साथ मना सूर्य उपासना का महापर्व छठ:

post

00 सुबह घाटों पर हुई पूजा, घर पहुंचकर खोला व्रत
रायपुर।
सूर्य
उपासना का महापर्व छठ पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार
को आमातालाब में उत्तर भारतीय और बिहार से धमतरी आकर बसे लोगों ने सामूहिक
पूजा अर्चना की। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अध्र्य देकर पूजा अर्चना
की, उसके बाद व्रत खोला। इस अवसर पर बच्चों और बड़ों ने आतिशबाजी की। पूजा
की समाप्ति के बाद लोगों ने एकदूसरे को पर्व की बधाई दी।

सूर्यदेवता को
प्रसन्न करके संतान की मनोकामना तथा परिवार की सुख समृद्धि का पर्व छठ
राज्य के कई हिस्सों में मनाया गया। मूल रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश के
लोग इस पर्व को मनाते हैं, लेकिन धीरे- धीरे यह लोक पर्व अब पूरे देश में
मनाया जाने लगा है। सुबह बहुत से लोगों ने घाट पर पहुंच कर विधिवत पूजा-
अर्चना की, लेकिन कोरोना वायरय संक्रमण को देखते हुए बहुत से लोग इस साल
सार्वजनिक पूजा कार्यक्रम से दूर रहे और उन्होंने अपने घरों पर ही पूजा
अर्चना की।

राजधानी रायपुर के व्यास तालाब, महादेव घाट, बीरगांव तालाब
सहित कई तालाब में बने घाटों पर सार्वजनिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया
गया था। यहां सुबह की पहली किरण निकलने से पहले ही व्रतियों का तांता लगा
रहा और फिर तालाब के पानी में कमर तक उतर कर व्रतियों ने सूर्यदेवता को जल
अर्पित किया। लोगों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner