Breaking News

NEWS RAIPUR रेलवे स्टेशन में कोच गाइडेंस और ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम लगने से मिल रहा फायदा:

post

रायपुर । रेल यात्रियों को अब
रायपुर रेलवे स्टेशन में अपने कोच खोजने में परेशानी नहीं होती। दरअसल
स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस और ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम
लगने से यात्रियों को इसका लाभ मिलने लगा है। दरअसल ट्रेनों में आरक्षण
कराने वाले यात्रियों को ट्रेन आने के बाद अपनी सीट खोजने के लिए भाग दौड़
करनी पड़ती थी। कभी-कभी कोच न मिलने के कारण ट्रेन छूटने की आशंका से
जल्दीबाजी में यात्री दूसरे डिब्बे में चढ़ जाते थे और कई बार हादसे का
शिकार भी हो जाते थे।

यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखकर
रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के आगमन से पहले ही अपने निर्धारित कोच के सामने
पहुंचने के लिए कोच गाइडेंस और एंडीकेशन सिस्टम प्लेटफार्म पर लगा दिया है।
इस सिस्टम के लगने से यात्रियों को बेवजह भटकना नहीं पड़ रहा है। आसानी से
उन्हें कोच के बारे में जानकारी मिल जा रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन के
डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे
स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस और एंडीकेशन सिस्टम लगाए जा चुके
हैं।

इस
सिस्टम के लगने से कौन से ट्रेन, कौन से प्लेटफार्म में आएगी, इसे देखकर
पता लग जायेगा। हालांकि, ट्रेन एंडीकेशन सिस्टम स्टेशन में लगा हुआ है
लेकिन यह काफी पुराना है और छोटा भी, लिहाजा नया और बड़ा एंडीकेशन सिस्टम
में ट्रेन का नंबर बड़े अक्षरों में होने से यह दूर से ही यात्रियों को
दिखाई दे रहा है।

अक्सर यह देखने में आता था कि यात्री टिकट लेकर प्लेटफार्म पर खड़े हो जाते
थे।उन्हें यह नहीं पता होता है कि उन्होंने जो टिकट ली है उसका कोच कौन सा
है।भागदौड़ में ट्रेन छूटने का अंदेशा भी रहता था यह सिस्टम लगने के बाद इस
स्थिति से छुटकारा मिला है।अब कोच ढूंढने में आसानी हो रही है।

परेशानी हुई दूर

रायपुर
रेलवे स्टेशन में पहुंचे रेल यात्री मुकेश सिंह परिहार, राजेश सावंत,दीपक
यादव, महिला यात्री हर्षिता परिहार आदि ने बताया कि पहले टिकट लेने के बाद
किस प्लेटफार्म पर कौन सी ट्रेन आ रही है और कोच को लेकर परेशान रहते थे।
खासकर परिवार समेत यात्रा करने के दौरान काफी दिक्कतें होती थी, लेकिन अब
कोच गाइडेंस और एंडीकेशन सिस्टम प्लेटफार्म पर लगने से सारी परेशानी दूर हो
गई है। दूर से ही बड़े स्क्रीन पर कोच की जानकारी मिल जाती है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner