Breaking News

शराब पिलाकर पति और ससुर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार:

post

बिलासपुर। नव विवाहिता को शराब पिलाकर उसके ही पति और ससुर ने बलात्कार
किया और जब वह विरोध करने लगी तो उसे बंधक बनाकर घर के अंदर बंद कर दिया
गया। किसी तरह वह पड़ोसियों की मदद से अपने मायके वालों को इसकी जानकारी
दी, इसके बाद वह घर पहुंचे और अपनी बेटी को मुक्त कराया। नवविवाहिता द्वारा
मल्हार चौकी में मामला दर्ज कराने के बाद पति और ससुर को गिरफ्तार कर
लिया। यहां यह बताना लाजमी होगा कि नवविवाहिता उसकी तीसरी पत्नी है।

मल्हार
चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बेलगहना निवासी एक युवती की करीब
एक माह पहले मल्हार क्षेत्र निवासी ऑटो चालक से शादी हुई थी। शादी के बाद
से ही महिला का 50 साल का ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। गुरुवार शाम पति
के घर में नही होने पर ससुर ने महिला को जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर दुष्कर्म
करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। देर शाम
जब पति लौटा तो महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। इस पर पति ने भी पिता का
ही पक्ष लिया और महिला की पिटाई की। फिर देर रात युवक ने पत्नी को शराब
पिलाई और नशे की हालत में पिता-पुत्र दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला
द्वारा विरोध करने के बाद उसे कमरे बंद कर बंधक बना लिया। महिला ने किसी
तरह इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और उनकी मदद से मायके वालों तक सूचना
पहुंचाई गई।

जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और महिला को
मुक्त कराया। महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है जिसके बाद
पुलिस ने शुक्रवार रात दोनों पिता - पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मल्हार
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है और दोनों
पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी
की थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner