Breaking News

News Raipur :: धरमलाल कौशिक ने कहा - प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प, भगवान भरोसे है छत्तीसगढ़:

post

रायपुर। आईएएनएस-सी वोटर द्वारा कराए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चिन्हित किए गए हैं. जिसके बाद वह हर जगह छाए हुए हैं. वहीं इस सर्वे को लेकर कई सवाल भी खड़े किये जा रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने सीएम बघेल के देश में अव्वल नंबर आने पर सवाल उठाए हैं मीडिया से चर्चा करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे हिंदुस्तान में टॉप पर रहे उसके समक्ष बात में आप सबके सामने रखना चाहता हूं कि इसके बाद भी क्या वो नंबर फर्स्ट पर हैं.

उन्होंने आंकड़े दिखते हुए कहा सतत लक्ष्य विकास 2021 जो प्रकाशित हुआ इसमें लगभग 17 लक्ष्य दिए गए हैं. उसमें हिंदुस्तान का 66 नंबर है उसमें सभी राज्यों को मिला दे तो. छत्तीसगढ़ का जो अंक आया है उसमें 61 आया है मतलब राष्ट्रीय स्तर से पीछे। दूसरी बात कुपोषण एक सर्वे हुआ था कुपोषण का 2015 में राष्ट्रीय हेल्थ सर्वे उसके अनुसार 37 प्रतिशत रही और अभी जो एक रिपोर्ट आया है इसमें 40% बताई गई है. यदि उसको इंडेक्स स्कोर के रूप में दिया जाए मात्र सात नंबर छत्तीसगढ़ को मिला है, मतलब पूरे हिंदुस्तान में सबसे कम है.

किशोरियों में एनीमिया 23 प्रदेश हमसे बेहतर स्थिति में हैं हम 24वें स्थान पर है. इसके साथ हम देख रहे हैं कि हत्या के मामले 22 राज्य हमसे बहुत अच्छी स्थिति में हैं…. बच्चों के विरुद्ध अपराध 21 राज्य हमसे अच्छी स्थिति में हैं. मानव तस्करी 2019 4.34 मतलब मानव प्रति 10 लाख से बढ़कर 11.72 हो गई है. महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार और इस प्रकार से अगर आत्महत्या की रिपोर्ट हम देखेंगे तो सिक्किम को छोड़कर तो हम आत्महत्या में हिंदुस्तान में दूसरे नंबर पर है. इसके बाद भी यदि वह सर्वे में टॉप में स्थान बनाए हुए हैं तो उस सर्वे का भगवान ही मालिक है…..

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धमतरी जीतेन्द्र साहू को प्रताड़ित किया गया, उन्होंने जहर का सेवन किया उनसे पैसे की मांग की गई… पुलिस ने प्रताडन किया और जीतेन्द्र केजहर खाने के बाद में एएसआई को वहां के अधिकारी ने उसको सस्पेंड किया है और रायगढ़ का एक मामला है जिसमें मृतक ईश्वर प्रसाद जो है, वहां के एएसआई अर्जुन चंद्रा को उन्होंने निलंबित किया है. ईश्वर प्रसाद ने पुलिस के प्रताड़ना के कारण फांसी लगा लिया है. उन्होंने दीवाल में पुलिस अधिकारी का नाम लिखा है के इनके डर के कारण मैं प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर मर रहा हूं…. ये यहां की शासन व्यवस्था है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बात उठाते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था है कि नहीं इसको लेकर धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से सवाल पूछा की छत्तीसगढ़ से बेहतर कानून की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है और छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की नाम की तो कोई चीज ही नहीं है…. उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है. इस प्रकार से यहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ठप हो चुकी है और जिस प्रकार से घटनाएं घट रही है सरेआम चोरी डकैती हो रही है छत्तीसगढ़ भगवान भरोसे है. कानून व्यवस्था यहां की ध्वस्त हो गई है और ऐसे लोगों को दूसरे प्रदेश में उंगली उठाने का अधिकार नहीं है जो अपने प्रदेश को संभाल नहीं पा रहे हैं.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner