Breaking News

News Mumbai :: सालभर में जाएगी नौकरी; एनसीपी नेता की समीर वानखेड़े को चेतावनी:

post

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर बड़ा हमला बोला है। नवाब मल‍िक ने दावा क‍िया क‍ि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद केंद्र सरकार ने विशेष रूप से एजेंसी में नियुक्त किया था।

मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी ने राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती को 'झूठे मामले' में फंसाया। मल‍िक ने कहा क‍ि वानखेड़े की अगुवाई में कुछ दिन पहले एनसीबी ने मुंबई तट के पास एक क्रूज श‍िप पर छापेमारी कर ड्रग्स बरामद किया और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। मलिक का दावा है कि श‍िप से कथित तौर पर ड्रग्स की बरामदगी का मामला झूठा है और केवल व्हाट्सऐप मैसेज के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा - मैं समीर वानखेड़े को चेतावनी देता हूँ कि सालभर में आपकी नौकरी जाएगी। आप हमें जेल में डालने के लिए आगे आए थे। अब आपको जेल में देखे बिना इस देश की जनता खामोश नहीं रहेगी। एनसीपी नेता के दामाद समीर खान को भी इस साल जनवरी में ड्रग्स से संबंध‍ित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पिछले महीने जमानत दे दी गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner