रायपुर : रायपुर
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सभी 10 जोनों में जोन कमिश्नरों
के नेतृत्व में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाजारों में स्वच्छता को लेकर
चलाए जा रहे सघन जन जागरण अभियान के तहत गंदगी फैलाने पर 85 दुकानदारों से
14 हजार रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डा.
तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि गंदगी फैलाने पर जोन एक की टीम ने नौ लोगों
पर 550 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
इसी तरह से जोन दो की टीम ने
दो व्यक्तियों पर दो सौ रुपये, जोन तीन की टीम ने 10 व्यक्तियों पर 3750
रुपये, जोन चार की टीम ने 11 लोगों पर 1050 रुपये, जोन सात की टीम ने 15
लोगों पर 850 रुपये, जोन नौ ने 36 लोगों पर 73 सौ रुपये और जोन 10 की टीम
ने दो व्यक्तियों पर चार सौ रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला।
इसी
तरह जोन एक और 10 की टीम ने बाजार में छह दुकानदारों से चार सौ रुपये रुपये
का जुर्माना वसूल कर कड़ी चेतावनी दी,जबकि प्रतिबंधित पॉलीथिन दुकान में
रखने पर 18 दुकानदारों पर 2150 रुपये का जुर्माना किया गया।इसमें जोन एक ने
तीन दुकानों पर 150 रूपये, जोन दो ने दो दुकानों पर 150 रुपये, जोन सात ने
13 दुकानों पर 1850 रुपये जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर किया गया।

Journalist खबरीलाल