रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन में
प्लेटफार्म नंबर सात का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। अगले साल जनवरी के
अंत या फिर फरवरी महीने के शुरुआत तक इसे शुरू करने की तैयारी रेलवे मंडल
कर रहा है। इसके साथ ही स्टेशन में नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण
कार्य भी तेज गति से जारी है। फुट ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाने काम अभी बाकी
है, जो इसी महीने कर लिया जाएगा। इसके लिए ट्रेनों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फुट
ओवरब्रिज बाकी स्टेशन के साथ नए प्लेटफार्म नंबर सात को भी जोड़ रहा है,
हालांकि इसके शुरू होने में करीब छह माह का समय लगेगा। रेलवे अधिकारियों का
कहना है कि दोनों सुविधाएं शुरू होने से स्टेशन की भीड़ दो हिस्से में बंट
जाएगी।
रायपुर रेलवे स्टेशन में लगातार यात्री
सुविधाएं बढ़ाने का काम चल रहा है।अभी स्टेशन का मेन एंट्रेंस स्टेशन चौक
के सामने वाला है। गुढ़ियारी की ओर से प्रवेश बनाई गई है, लेकिन प्लेटफार्म
नंबर पांच-छह से भी स्टेशन चौक की ओर जाना सुविधाजनक ही है,इसलिए
गुढ़ियारी प्रवेश द्वार का उपयोग कम हो रहा है। निर्माणाधीन प्लेटफार्म सात शुरू होने से नागपुर की ओर से आकर कोलकाता की जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनें इसी पर रोकी जाएंगी।
कार से उतरकर सीधे ट्रेन में बैठ सकेंगे यात्री
प्लेटफार्म
सात शुरू होने से गुढ़ियारी की तरफ से आने वाले यात्रियों को काफी फायदा
मिलेगा।वे कार को पार्क कर सीधे ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।ट्रेक का काम भी
तेजी से चल रहा है।
सभी प्लेटफार्म को जोड़ने तीन एस्केलेटर लगाने का प्लान
नया
फुटओवर ब्रिज (एफओबी) स्टेशन के फूड प्लाजा से बाजू में बने गार्डन की जगह
से शुरू होगा और प्लेटफार्म नंबर सात तक को जोड़ेगा।एफओबी के तय ड्राइंग
डिजाइन के मुताबिक एफओबी के सारे रैंप दुर्ग की ओर रहेंगे तथा बिलासपुर की
ओर एस्केलेटर लगेंगे। एफओबी और रैंप से स्टेशन के फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियों
पर व्यस्त समय में होने वाली भीड़ से निजात मिलेगी।सभी प्लेटफार्म को
जोड़ने के लिए तीन एस्केलेटर लगाने का प्लान है।
रायपुर रेलवे स्टेशन में सात नंबर प्लेटफार्म और नया फुट ओवरब्रिज का
निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।अगले साल जनवरी या फरवरी महीने से इसे
शुरू कर दिया जाएगा।इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
- राकेश सिंह, स्टेशन डायरेक्टर-रायपुर रेलवे स्टेशन

Journalist खबरीलाल