Breaking News

NEWS RAIPUR नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में बढ़ने लगी पीड़ितों की संख्या:

post

रायपुर : रोजगार
कार्यालय की आड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले
में पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को करीब 50 से अधिक की
संख्या में पीड़ित डीडी नगर पुलिस थाना पहुंचकर आरसीडीएसपी नामक कंपनी के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने जांच का आदेश दिया है। डीडी
नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी
के मुताबिक रायपुरा स्थित आरसीडीएसपी नामक कंपनी द्वारा बेरोजगारों को
नौकरी दिलाने के नाम पर पिछले तीन साल से लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ठगी
का खेल खेल रही थी। बेरोजगारों को शासकीय एवं अर्द्धशासकीय पदों पर नौकरी
दिलाने के नाम पर एक-एक लोगों से 35 हजार रुपये लेने की बात सामने आ रही
है।

आरोपित बेरोजगारों का भरोसा जीतने के लिए बकायदा एक दिवसीय
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करते थे। उसमें उनको प्रशिक्षण दिया जाता था।
उसके बाद उनको जल्द नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। लेकिन जब कई महीने
बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो युवकों ने थक हारकर बुधवार को
डीडी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

जानकारी मिलने पर गुरुवार को भी पीड़ित पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराया है।
डीडी नगर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में डीडी
नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के
बाद से जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही
है। जल्दी ही सच सामने होगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner