रायपुर । राजधानी रायपुर के
महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के चारों तरफ पार्किंग व्यवस्था का कार्य अंतिम
चरण में चल रहा है।यह कार्य लगभग 80 फीसद पूरा हो चुका है और शेष कार्य
प्रगति पर है।तकनीकी कौशल से पार्किंग सुविधाओं का उन्नयन करने रायपुर
स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस मार्केट के चारों ओर अनुपयोगी क्षेत्र को
पार्किंग जोन के रूप में निर्मित करने लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत
से कार्ययोजना शुरू की थी, जो बहुत जल्द सुविधाजनक पार्किंग क्षेत्र के रूप
में विकसित होगी।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि महालक्ष्मी कपड़ा
मार्केट क्षेत्र में उस स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है, जहां कचरा और
मलबा फेंकने के कारण वह अनुपयोगी था। इस स्थल पर पुराने ड्रेनेज को
सुव्यवस्थित कर नए ड्रेनेज का निर्माण कार्य, लाइट पोल आदि का व्यवस्थापन
सहित खाली स्थल को स्मार्ट पार्किंग के रूप में विकसित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ हाट बाजार मार्ग क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य भी योजना के तहत
किया गया है।
व्यापारियों और ग्राहकों को मिलेगी राहत
रायपुर
स्मार्ट सिटी की इस योजना से महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट क्षेत्र में वाहनों
की पार्किंग करने की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। यहीं नहीं यहां पर
सड़क के किनारे के अनुपयोगी क्षेत्र में कांक्रीटिंग कर पार्किंग के रूप में
विकसित किया गया है, जिससे वाहन पार्क करने की सुविधा सुलभ होने से
व्यापारियों के साथ दूर-दराज इलाके से कपड़ा खरीदी करने आने वाले
दुकानदारों और लोगों लोगों को राहत मिलेगी। आने वाले महीने भर के भीतर नए
पार्किंग स्थल का शेष बचा काम पूरा कर लिया जायेगा। यहां पर 250 चार पहिया
और 150 दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

Journalist खबरीलाल