Breaking News

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू:

post

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि केंद्र शासित प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश
जारी है, जबकि सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग ऊंचाई वाले अन्य स्थानों पर
बर्फबारी हुई है। अधिकारी ने कहा, मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। अगले 24
घंटों के दौरान भी मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। दक्षिण
कश्मीर के शोपियां कस्बे में सुबह चार से पांच इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।
रामबन इलाके में भूस्खलन पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय
राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। घाटी में न्यूनतम तापमान में भी
गिरावट दर्ज की गई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि
पहलगाम गुलमर्ग में क्रमश: 0.1 डिग्री सेल्सियस शून्य से 1.3 डिग्री
सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 15.4
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल में शनिवार को
मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि द्रास शहर में 5 इंच बर्फबारी दर्ज
की गई है।

उन्होंने बताया कि केला मोड़ और मौमपासी सहित रामबन-बनिहाल सेक्टर के बीच
राजमार्ग पर स्थित कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की भी सूचना है।
मलिक ने बताया, ‘‘लगातार बारिश से राजमार्ग पर मरम्मत का काम बाधित हो रहा
है। बारिश बंद होने के बाद कैफेटेरिया मोड़ इलाके में भूस्खलन के मलबे को
साफ करने में कम से कम पांच घंटे लगेंगे। उन्होंने बताया कि सबंधित
एजेंसियों ने सड़क की सफाई के लिए मशीनों और र्किमयों को तैयार रखा है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड
स्थित पीर की गली और आसपास के इलाकों में भी रात भर मध्यम हिमपात होने के
कारण यातायात बंद कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड पर पीर की गली के अलावा रामबन, डोडा,
किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रियासी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों से भी पहले
मध्यम हिमपात की सूचना है। मौसम कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले
12 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में
हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner