Breaking News

NEWS RAIPUR उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास करें: सुश्री उइके:

post

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके
ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के नवनिर्मित भवन
‘‘विद्यानिलयम्’’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश
पटेल एवं आयोग के अध्यक्ष शिववरण शुक्ला उपस्थित रहे। राज्यपाल ने
नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा की
गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सारे विश्वविद्यालय एकजुट होकर प्रयास करें। हम
सबका दायित्व है कि हम उस स्थिति को पुनः प्राप्त करें जैसे प्राचीन समय
में हमारा देश शिक्षा के क्षेत्र में जाना जाता था।

राज्यपाल ने कहा
कि सारे निजी विश्वविद्यालय अपने कैरियर प्रकोष्ठ और रोजगार मेले का आयोजन
करे, जिससे यहां के विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों की
जानकारी मिले। इससे वे पढ़ाई के साथ-साथ कौन से कैरियर का चुनाव करें, उस
संबंध में जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि सारे सरकारी विश्वविद्यालय और
निजी विश्वविद्यालय मिलकर आपस में एक बैठक करें और उच्च शिक्षा के क्षेत्र
में अच्छे कार्यों की जानकारी साझा करें।

उन्होंने
नई ग्रेडिंग के लिए समिति बनाने तथा विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए
मनोवैज्ञानिकों की सेल बनाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि सभी
विश्वविद्यालय नैतिक शिक्षा से संबंधित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल
करें। इससे विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ संस्कारवान बनेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner