Breaking News

News Janjgir-Champa :: पत्नी का पति ने 8 बार गर्भपात करवाया, फिर गर्भधारण किया तो पढ़ें आगे क्या हुआ...:

post

जांजगीर चांपा । जिले में एक पति पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित के गंभीर आरोप लगे हैं. जांजगीर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले देवनारायण पर अपनी पत्नी को जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है. इतना ही नहीं खोखरा ग्राम निवासी देवनारायण पर आरोप लगे हैं कि पिछले 15 साल से वो हर दिन अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ मारपीट करता है. बेरहमी से पिटाई के चलते इन सालों में 8 बार सुमीत्रा का गर्भपात भी हो चुका है. पड़िता की मां ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.

सुमित्रा की मां रमशिला बाई का कहना है कि 15 साल पहले उनकी बेटी का विवाह खोखरा गांव निवासी देवनारायण से हुआ था. तब उन्हें नहीं पता था कि देवनारायण शराब पीने का आदि है. शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दिया.

15 सालों से सुमीत्रा शराबी पति की हरकतों से परेशान है. रमशिला का कहना है कि देवनारायण कुछ काम नहीं करता है. सुमित्रा ही मजदूरी कर घर का खर्च वहन करती है. बीते 21 अक्टूबर को पति ने अपनी सारी हदें पार कर सुमित्रा की बेरहमी से पिटाई की और जबरदस्ती जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की. सुमित्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner