Breaking News

NEWS BOLLYWOOD :: समीर वानखेड़े ने अनन्य से कहा कि ये कोई आपका फिल्मी सेट नहीं कि देर से पहुंचो, ये नेशनल एजेंसी है। :

post

एनसीबी ने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और आर्यन खान संग हुई वाट्सऐप चैट पर पूछे अनन्या पांडेय से सवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से शुक्रवार को दूसरी बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ की थी। अनन्या से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई थी। एनसीबी के ऑफिस में आते और जाते वक्त अनन्या ने मीडिया के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन इस बीच अब एनसीबी की ओर से जानकारी सामने आई है कि अनन्या से किस बारे में पूछताछ हुई थी।

संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पर पूछे सवाल :: न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को अनन्या पांडे से कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की थी। इसके साथ ही अनन्या से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान संग हुई वाट्सऐप चैट पर भी सवाल पूछे गए थे। याद दिला दें कि अब अनन्या को सोमवार सुबह फिर से एनसीबी ने बुलाया है।

सोमवार को फिर एनसीबी ने बुलाया :: बता दें कि शुक्रवार को करीब ढाई बजे अनन्या पांडे, एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं। अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे भी मौजूद थे। वहीं शाम को करीब साढ़े 6 बजे, अनन्या पांडे एनसीबी के ऑफिस से बाहर निकली हैं। ऐसे में करीब चार घंटे एनसीबी ने अनन्या से पूछताछ की। एनसीबी की ओर से अशोक जैन ने आधिकारिक बयान में बताया कि अनन्या पांडे को सोमवार सुबह फिर बुलाया गया है, हालांकि पूछताछ पूरी हो चुकी है। लेकिन बाकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

मोबाइल- लैपटॉप एनसीबी के पास :: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे के लैपटॉप और मोबाइल को एनसीबी ने जप्त कर लिया है। याद दिला दें कि बीते दिन एनसीबी ने एक बयान में कहा था कि जरूरी नहीं है कि अगर किसी को पूछताछ के लिए बुलाया है, तो वो आरोपी ही है। बता दें कि अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे भी मौजूद थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner