Breaking News

NEWS RAIPUR छठ महापर्व पर गीत-नृत्य का समां बांधेंगी बनारस की मंडली महादेव घाट पर:

post

रायपुर । छठ महापर्व पर इस बार
महादेव घाट के किनारे रातभर गीत-नृत्य के जरिए व्रतियों का मनोरंजन करने के
लिए बनारस से भक्ति मंडली आएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ के अनेक लोक कलाकार
नाचा-गम्मत की भी प्रस्तुति देंगे।

नए सदस्यों को जिम्मेदारी
महादेवघाट
छठ महापर्व आयोजन समिति के प्रमुख राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजन का
संयोजक सुनील सिंह को बनाया गया है संचालक समिति में रविन्द्र सिंह, प्रमोद
मिश्रा, परमा सिंह, रामकुमार सिंह, जयन्त सिंह, अमित सिंह, सत्येन्द्र
गौतम, रामविलास सिंह, अजीत उपाध्याय, कन्हैया सिंह, हरीश शुक्ला,
राजपुरोहित रंजीत बाबा व सत्य प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छठ पूजा पर्व की शुरुआत 8 नवंबर से
आयोजन
समिति के संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे
खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे धूमधाम से
मनाया जाएगा। चार दिवसीय छठ महापर्व गुरुवार 8 नवंबर को नहाय खाय के साथ
प्रारंभ होकर 11 नवंबर तक चलेगा।
9 को लोहंडा एवं खरना तथा 10 नवंबर को अस्तांचल सूर्य को अर्घ देंगे। शाम
को सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशाल गगन और सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र
भारती प्रस्तुति देंगे। कलाकार तरुण चोपड़ा धार्मिक प्रसंगाें पर झांकी पेश
करेंगे। 11 नवंबर को उदयांचल सूर्य को अर्घ के साथ समापन होगा। समिति के
सदस्य खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों की सफाई करेंगे।
तैयारी में जुटे
छठ पर्व के
लिए प्रचार प्रसार समेत विविध तैयारी में समिति के सदस्य मुकुल
श्रीवास्तव, एम एन पांडेय, संजय सिंह, अरूण झा, संतोष सिंह, सरोज सिंह,
गौरीशंकर गुप्ता, बाबुल यादव, नानू ठाकुर आदि जुटे हुए हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner