Breaking News

वन मंत्री श्री अकबर ने स्वेच्छा अनुदान मद से 1438 महिलाओं को 72 लाख रूपए के चेक वितरण का किया शुभारंभ :

post

वन
एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 1438 महिलाओं को लगभग 72 लाख रूपए की राशि की
आर्थिक मदद पहुंचाएंगे। इनमें पात्रता अनुसार प्रत्येक महिलाओं के लिए
पांच-पांच हजार रूपए की राशि की स्वीकृति दी गई है।

श्री
अकबर ने आज कलेक्ट्रोरेट कार्यालय कवर्धा के सभाकक्ष में कवर्धा नगर
पालिका क्षेत्र के 110 महिलाओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक वितरण किया।
कवर्धा नगर पालिका निवासी पदमा कहार, सरोजनी कुंभकार, शिवकुमारी निषाद,
सरस्वती ठाकुर, जानकी यादव, दुर्गा राजपूत, सुरेखा कौशिक सहित सौकड़ों
महिलाओं ने दीपावली त्यौहार से ठीक पहले पांच-पांच हजार रूपए का आर्थिक
सहयोग करने के लिए मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने खुशी
जाहिर करते हुए कहा कि विधवा असहाय महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी
संजीवनी से कम नहीं है। हम सब अच्छे से दीपावली का त्यौहार मना सकते है।

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री अकबर कोविड
संक्रमण के दौर से कबीरधााम जिले के जरूरतमंद लोेगों को सीधे तौर पर आर्थिक
मदद पहंुचा रहे है। कोविड संक्रमण काल में उन्होने लगभग 50 लाख रूपए से
अधिक का सहयोग भी दे चुके हैं। श्री अकबर ने आज चेक वितरण करते हुए कहा कि
शेष महिलाओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक दिए जाएंगे। पूरे प्रदेश में
कवर्धा एक ऐसा विधानसभा है, जहां मंत्री श्री अकबर द्वारा स्वेच्छा अनुदान
मद से विधवा महिलाओं के लिए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहंुचाई जा रही है।

    वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने संक्षिप्त
उद्वबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं
की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति
को हर संभव मदद पहंुचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर
क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री नीलकंठ
चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री जमील खान, सभापति श्री नरेन्द्र देवांगन और
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner