रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय
आदिवासी महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों से कला समूहों का
आना शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में फिलिस्तीन से अवतार सांस्कृतिक केंद्र
का दाबके कला समूह भी रायपुर पहुंच गया है। फिलिस्तीन के कलाकारों का दल
सुबह राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचा। संस्कृति विभाग के
अधिकारियों ने स्वागत किया। दोपहर को श्रीलंका का दल पहुंचेगा।
इस
संबंध में फिलिस्तीन के रामल्ला शहर में स्थापित भारत के प्रतिनिधि
कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। भारत के प्रतिनिधिमंडल ने फिलीस्तीन
से छत्तीसगढ़ आ रहे अवतार सांस्कृतिक केंद्र के दाबके समूह से मिलकर उनका
स्वागत किया गया। यह समूह फिलीस्तीन का प्रतिनिधित्व करते हुए आदिवासी
नृत्य महोत्सव में पारंपरिक दाबके नृत्य का प्रदर्शन करेगा। उल्लेखनीय है
कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सात देशों के नर्तक दल सहित देश के
27 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो
रहा है।

Journalist खबरीलाल