रायपुर। रायपुर नगर निगम गंदगी
फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को निगम के
स्वास्थ्य विभाग ने निगम क्षेत्र के अंतर्गत बाजारों में अभियान चलाया।
निगम ने कुल 75 दुकानदारों से गंदगी फैलाने पर 6,450 रुपये जुर्माना वसूला।
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि महापौर एजाज ढेबर
के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें जोन क्रमांक दो की टीम
ने तीन लोगों से 1300, जोन तीन में 12 लोगों से 100 रुपये, जोन 4 की टीम
ने 33 लोगों से 11900 रुपये, जोन 5 की टीम ने 6 लोगों से 750 रुपये, जोन 6
की टीम ने 5 व्यक्तियों पर 700 रुपये, जोन 7 की टीम ने 20 लोगों पर 1400
रुपये, जोन 8 ने 2 लोगों पर 100 रुपये, जोन 9 की टीम ने 38 लोगों पर 2750
रुपये एवं जोन 10 की टीम ने 2 व्यक्तियों पर 300 रुपये का जुर्माना वसूला।
जुर्माना वसूला गया, साथ ही संबंधितों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते
हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
आबकारी विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की शराब के साथ एक
आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित विशाल सचदेवा को टीम ने पकड़ा है।
आरोपित के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम अग्रिम कार्रवाई की गई।
राज्यों से शराब लाकर रायपुर में मोबाइल फोन पर आर्डर लेकर सप्लाई करता है।
सूचना पर पाइंटर के माध्यम से खरीदी करवाई गई। आरोपित शराब की डिलीवरी
देने जैसे ही फाफाडीह चौक के पास पहुंचा, वैसे ही उसे आबकारी टीम द्वारा
घेरकर पकड़ लिया गया।

Journalist खबरीलाल