महासमुंद। महासमुंद कोतवाली में कल आबकारी विभाग में पदस्थ लीलाराम साहू से दफ्तर में घुसकर मारपीट मामले में निरीक्षक शेर सिंह बांदे ने विधायक समर्थक बबलू हरपाल और दीपक ठाकुर पर अप क्रमांक 401-21, धारा 294, 325, 353, 506-34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।
घटनाक्रम इस तरह है कि कल दिनांक 26 अक्टूबर को आवेदक लीला राम साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी लोरमी जिला मुंगेली हाल मुकाम कलेक्टर कालोनी महासमुंद ने अपने साथ मारपीट होने के संबंध में एक लिखित शिकायत कोतवाली महामुंद में पेश किया। उनकी शिकायत पर मामले की जांच हुई। जांच में पता कि दोपहर दीपक ठाकुर, बबलू हरपाल तथा अन्य व्यक्ति कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद आये और आने के बाद कार्यालय के सीएसएमसीएल कक्ष में प्रवेश किये।
बबलू हरपाल तथा दीपक ठाकुर व अन्य व्यक्तियों ने प्रार्थी पर कार्यालयीन कार्य करने दौरान मारपीट की। इसी वजह से प्रार्थी को गंभीर चोट आई तथा दाहिने आंख के ऊ पर से खून बहने लगा। इस वक्त विजय सेन शर्मा सहायक आयुक्त आबकारी तथा रविकांत जायसवाल सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बीच बचाव किया।

Journalist खबरीलाल