Breaking News

NEWS DELHI एनसीएससी के अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना जाति प्रमाण पत्र सौंपेंगे समीर वानखेड़े:

post

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) की
मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति
आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला से सोमवार को यहां मुलाकात कर खुद
को दलित साबित करने के लिए अपना जाति प्रमाण पत्र सौंपेंगे। सूत्रों ने बताया कि वानखेड़े दोपहर में सांपला से शहर स्थित एनसीएससी
कार्यालय में मुलाकात करेंगे। वानखेड़े, क्रूजÞ मादक पदार्थ मामले की जांच
की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को
गिरफ्तार किया गया था। वानखेड़े और मुंबई इकाई के कई अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन
खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। एनसीबी ने इन आरोपों की
सतर्ककता जांच के आदेश दिए हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब
मलिक ने वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं। मलिक ने आरोप लगाया है कि समीर
वानखेड़े का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। मलिक के अनुसार, संघ लोक
सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा पास करने के बाद आरक्षण के तहत नौकरी पाने के
लिए वानखेड़े ने अनुसूचित जाति श्रेणी के प्रमाणपत्र सहित कई फर्जी
दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। वानखेड़े ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने रविवार को
वानखेड़े के समर्थन में सामने आते हुए कहा था कि अधिकारी अच्छा काम कर रहे
हैं और अपने विभाग को गौरवान्वित कर रहे हैं, लेकिन एक मंत्री उनके तथा
उनके परिवार के सदस्यों पर निजी हमले कर रहे हैं। हलदर, वानखेड़े के मुंबई
स्थित आवास पर भी गए थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner