Breaking News

NEWS RAIPUR छत्‍तीसगढ़ के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाटागांव रायपुर में किया गया ट्रायल रन:

post

  रायपुर । पंडरी बस स्टैंड से चलने
वाली बसों को अंतरराज्यीय बस टर्मिनल भाटागांव में शिफ्ट करने की तैयारी चल
रही है। बुधवार को भाटागांव बस टर्मिनल में बसों का ट्रायल रन किया गया।
ट्रायल रन के दौरान करीब 60-70 की संख्या में बसों को यहां से चलाकर
यातायात पर हो सकने वाले प्रभाव का आकलन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन,
परिवहन और नगर निगम के अधिकारी सहित बस संचालक उपस्थित थे। क्षेत्रीय
परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान यातायात संबंधी
बातों का विशेष रूप से आकलन किया गया तथा इस दौरान यातायात संबंधी
व्यवस्थाओं की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बस संचालको ने पचपेड़ी नाका चौक
ब्रिज के पास ट्रैफिक सुधार की आवश्यकता से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि कलेक्टर सौरभ कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल
ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के रेडक्रास सोसाइटी सभागृह में बस संचालकों और
बस मालिकों की बस स्टैंड को शीघ्र शिफ्ट करने के संबंध में बैठक ली थी तथा
उनसे सुझाव मांगे थे। अधिकारियों ने उनकी शंकाओं और समस्याओं को भी सुना
था। उनके सुझाव पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बसों का ट्रायल
रन करवाया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया है कि ट्रायल रन के द्वारा कुछ
सामान्य किस्म की छोटी समस्याएं ही सामने आई हैं उन्हें दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नवीन बस टर्मिनल भाटागांव शिफ्टिंग के लिए तैयार है।

ट्रांसपोर्ट नगर जाकर एसपी ने पार्किंग व्यवस्था का किया निरीक्षण

रायपुर(नईदुनिया
प्रतिनिधि)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बुधवार को रिंग रोड नंबर-2
में टाटीबंध चौक से भनपुरी चौक तक यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस
दौरान उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी और उप
पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर को सुगम यातायात व्यवस्था बनाने
और सड़क में खड़े वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही इन
वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग कराने निर्देशित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुचारू
बनाने के लिए लगातार शहर के व्यस्ततम मार्गों का भ्रमण कर अधिकारी को
आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में रिंग रोड नंबर-2 मार्ग का
निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना टाटीबंध
का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने यातायात टाटीबंध में पदस्थ अधिकारी
कर्मचारियों से थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाने में हो रही
कठिनाइयों के संबंध में चर्चा भी की।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner