Breaking News

IPS अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के नए DGP:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को भारी पड़ गई। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन बाद ही अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। अब IPS अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया होंगे। गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के भी प्रमुख हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का चालू प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार से औपचारिक अनुमति की जरूरत होती है। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी। अभी तक DGP की जिम्मेदारी संभाल रहे 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले दो दिनों से ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि डीजीपी बदले जा सकते हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner