तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने
बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता
लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर कुछ लोगों की ओर से
‘‘दुर्भावनापूर्ण प्रतिक्रिया’’ से स्तब्ध हैं और आरोप लगाया कि उन्हें
‘संघ से सहानुभूति रखने वाला शख्स’ घोषित किया जा रहा है. थरूर ने कहा कि
जो लोग उन्हें नहीं जानते हैं वे ही उन्हें ‘‘संघ से सहानुभूति रखने वाला
शख्स’’ कह सकते हैं. आडवाणी को 92वें जन्मदिन की बधाई देते हुए थरूर ने नौ
नवंबर को अपने ट्विटर हैंडल पर संसद में भाजपा के वरिष्ठ नेता के भाषण का
एक वीडियो पोस्ट किया था और कहा था, ‘‘यह भाषण भारत के समृद्ध लोकतंत्र में
उनके उत्कृष्ट योगदान की याद दिलाता है.’’
थरूर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई के
खिलाफ मिल रही दुर्भावनापूर्ण प्रतिक्रिया से मैं स्तब्ध हूं. क्या हमारे
राजनीतिक विमर्श से सभ्यता पूरी तरह से गायब हो गई है? गांधीजी ने हमें
अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का आदर करना और मानवता का सम्मान करना
सिखाया. ऐसा लगता है कि इसी से अब मुझे ‘संघ से सहानुभूति रखने वाला शख्स
घोषित किया जा रहा है.’’ महात्मा गांधी की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि वह राजनीतिक रूप से आडवाणी और
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते रहेंगे लेकिन उनके जन्मदिन पर
बधाई देना आगे भी जारी रखेंगे.

Journalist खबरीलाल