Breaking News

रायपुर में पुरानी कार बेचने के नाम पर युवक से ठगी 1.20 लाख, केस दर्ज:

post

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुरानी कार बेचने के नाम
पर एक युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने OLX में
कार बेचने का विज्ञापन देकर युवक से एक लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। मामले में
राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर में रहने वाले 26 वर्षीय अश्वनी
पांडेय ने आठ अक्टूबर को OLX कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर फोन किया।

दूसरी
तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम वीएस कृष्णा बताया। अश्वनी ने
उससे बेची जा रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी ने
प्रार्थी को गाड़ी की फोटो भेजी। पीड़ित ने गाड़ी की फोटो देखने के बाद कार
को खरीदने का सौदा किया। आरोपी ठग ने उसे हैदराबाद में होने का झांसा देकर
आनलाइन पेमेंट के लिए कहा।

पीड़ित ने पांच हजार रुपये का आनलाइन
पेमेंट कर दिया। एक घंटे बाद आरोपित ने फोन कर पूरी पेमेंट देने के लिए
कहा, जिस पर पीड़ित ने 30 हजार रुपये की पेमेंट कर शेष राशि अगले दिन देने
की बात कही। अगले दिन आठ अक्टूबर को आरोपी ने फिर फोन किया और कहा कि गाड़ी
की बिल्टी आर्मी कैंप लिखी हुई तैयार है और उसका फोटो भेज दिया।

बिल देखकर नौ अक्टूबर को पीड़ित ने बाकी के 90 हजार रुपयों को किस्तों में
ट्रांसफर कर दिया। इस तरह पीड़ित ने आरोपी ठग को एक लाख 20 हजार रुपये की
आनलाइन पेमेंट कर दी। पूरी पेमेंट करने के बाद न तो गाड़ी ही आई और न ही
दोबारा आरोपी ठग से उसका संपर्क ही हो पाया। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात
आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर कराया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner