रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में विश्व मछुआ दिवस के अवसर पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कोकपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले में सात मछुआरों को मोटर साइकिल सह आइस बाक्स दिया गया। साथ ही 10 आइस बाक्स के अलावा 16 नायलोन जाल मछली पालक किसानों को दिए गए।
मछली पालन विभाग की सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये के मार्गदर्शन में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य डा. बीरेंद्र साहू थे, जिन्होंने मछुआरों को सामग्री का वितरण किया। विभागीय योजना अंतर्गत सिंचाई जलाशय सुखानाला में मत्स्य बीज फिंगर लिंग संचयन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच, उपसरपंच तथा जनप्रतिनिधि के साथ सहायक मत्स्य अधिकारी बेमेतरा डिंडोरे, प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, मत्स्य निरीक्षक अरविंद रजक, शरद मिश्रा एवं संदीप साहू उपस्थित थे।
शासन की घोषणा से मछली पालकों में उत्साह
मत्स्य दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा से मछली पालक किसानों में उत्साह है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कि मछली पालन को भी खेती का दर्जा दिया जाएगा। यह खबर मिलने के बाद मछली पालक संजय धीवर ने कहा कि सरकार की घोषणा के बाद उपेक्षित मछली पालकों में उम्मीदों का संचार हुआ है।
मछली पालन को खेती की तरह प्रोत्साहित करने से पालकों को कई तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए वे वर्षों से मांग कर रहे थे। सरकार की इस घोषणा से जिले के सैकड़ों मछवारे परिवारों के साथ मछली पालन से जुड़े किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का सुनहरा अवसर मिल सकेगा।

Journalist खबरीलाल