Breaking News

रायपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार:

post

रायपुर। नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। घटना टिकरापारा इलाके की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो सप्ताह पहले नवविवाहिता शालिनी त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपित निमेश त्रिपाठी के खिलाफ धारा 304 (ब) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि निमेश त्रिपाठी मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का रहने वाला है। पत्नी भी वहीं की रहने वाली थी। शालिनी की 24 नवंबर 2019 को निमेश त्रिपाठी से शादी हुई थी।

उसका दो माह का एक बच्चा है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि शालिनी के सास-ससुर और पति दहेज को लेकर लगातार उसको प्रताड़ित करते थे। वह काफी दुखी रहती थी। उसे हर तरीके से प्रताड़ित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, टिकरापारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर, पचपेड़ी नाका निवासी शालिनी त्रिपाठी की पति और सास-ससुर के साथ सात नवंबर को बहस हुई थी। इसी बीच पति निमेश त्रिपाठी ने मारपीट की थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner