धमतरी। मामूली विवाद को लेकर तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त के सिर
पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या का राज छिपाने के लिए उसकी लाश को नहर
में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया
है।
कुरुद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हारपुरी के पास
महानदी मुख्य नहर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक की लाश
तैरते हुए नहर में देखी। नहर में युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल
गई।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान ग्राम
बानगर निवासी भूपेंद्र साहू 19 वर्ष पुत्र स्व. रविन्द्र साहू के रूप में
की गई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्तों ने पहले बैठकर शराब पी। इस
दौरान मृतक का दोस्तों के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद
तीनों दोस्तों ने मिलकर भूपेंद्र के साथ मारपीट की और फिर पत्थर मारकर उसकी
हत्या कर दी। बाद में वारदात को छिपाने के लिए उन्होंने एक राय होकर
भूपेंद्र की लाश को नहर में फेंक दिया। हालांकि, लाश के पानी में ऊपर आ
जाने और नहर किनारे मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस
मामले में पुलिस ने तीनों दोस्तों से शक की बिनाह पर सख्ती से पूछताछ की तो
उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को
गिरफ्तार कर लिया।

Journalist खबरीलाल