Breaking News

लालगांव परिसर के सुरेश होटल में मिली भारी गंदगी, 2000 का जुर्माना:

post

रायपुर। नगर निगम द्वारा आए दिन गंदगी को लेकर छापेमारी की कार्रवाई करने
के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाता है लेकिन गंदगी करने वाले इससे बाज नहीं
आते। ताजा मामला लाल गंगा परिसर में स्थित सुरेश होटल का है जहां पर भारी
गंदगी मिलने के साथ ही कर्मचारी बिना मास्क व ग्लब्स के कार्य करते पाए गए।
इसके साथ ही होटल संचालक के पास गुमास्ता लाइसेंस भी नहीं था। इस पर सहायक
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने होटल संचालक पर 2000 का
जुर्माना लगाया।

नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति
पाणिग्रही के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर 
श्रीवास्तव, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री विरेन्द्र चंद्राकर ने मिली शिकायत
के आधार पर एक टीम का गठन किया और लालगंगा शॉपिंग मॉल में स्थित सुरेश
होटल में अचानक दबिश दी। इस दौरन होटल के कर्मचारी बिना मास्क व ग्लब्स के
काम करते पाये गये एवं वहां पर भारी गंदगी भी मिली। इस पर होटल संचालक को
भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 2000 रूपये का जुर्माना किया। नगर
निगम की टीम द्वारा जब गुमास्ता लाइसेंस की कॉपी मांगी गई तो इस दौरान
संबंधित होटल संचालक के पास गुमास्ता लाईसेंस अनुपलब्ध पाया गया। होटल
संचालक को नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत
करने 3 दिन का समय उनके अनुरोध पर दिया। गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत न करने
की स्थिति में उसके खिलाफ नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कड़ी करने की
चेतावनी दी गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner