Breaking News

शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल सलाखों के पीछे:

post

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग के शासकीय अरुंधति देवी उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय की आदिवासी शिक्षिका ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर
छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुए आरंग थाने जाकर लिखित में शिकायत दर्ज
कराई जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल बीएल. वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया।

आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने अपनी
शिकायत में प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल विद्यालय में पदस्थ
सभी महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करते हैं। 18 नवम्बर
को प्रिंसिपल ने शिक्षिका को अपने चेंबर में बुलाया जहां उसके साथ
जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। शिक्षिका वहां से किसी तरह बाहर निकली और घर
वापस आ गई। शिक्षिका ने पर अपने पति को घटना की जानकारी दी जिसके बाद 23
नवंबर को दोबारा प्रिंसिपल बीएल वर्मा ने पीडि़ता को हस्ताक्षर करने के
बहाने चेंबर में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। प्रिंसिपल की
हरकतों से परेशान होकर महिला शिक्षिका ने आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल बीएल वर्मा के खिलाफ एससी/एसटी
एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर
लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner