Breaking News

डेढ़ लाख की 12 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार:

post

रायपुर। आमासिवनी गांव स्थित में याशिका मोबाइल व इलेक्ट्रानिक शॉप में दो
माह पहले हुई चोरी के आरोपी गिरौधपुरी निवासी अतीश साहू को विधानसभा पुलिस
ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने डेढ़ लाख की 12 मोबाइल फोन भी
जप्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मठपारा पुरानी बस्ती रायपुर निवासी
जगदीश वर्मा की आमासिवनी गांव में याशिका मोबाइल व इलेक्ट्रानिक शॉप की
दुकान है और 4 अक्टूबर को उसकी दुकान से 17 नग मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट
विधानसभा पुलिस चौकी में दर्ज करवाया था। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम का
गठन किया जांच शुरू करने के साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी
खंगालने के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई है।

वह घूम-घूमकर सस्ते दर पर चोरी
की मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा हुआ था तभी मुखबिर से मिली
सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी अतीश साहू
गिरौधपुरी बलौदा बाजार का रहने वाला है और वहां से आकर रायपुर में काम करता
था। पुलिस ने उसके पास से 12 नग मोबाइल बरामद किया है जिसमें से कुछ
मोबाइल वह जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस ने इन 12
मोबाइलों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये के करीब बताई है। आरोपी के बारे में
पुलिस  ने बताया कि शातिर व अपराधी प्रवृत्ति का यह आरोपी पूर्व में भी
नकबजनी व चोरी के मामले में कई बार जांजगीर-चांपा व बलौदाबाजार जेल जा चुका
है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner