कोरबा। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के समय लेबर पेन से जूझ रही विनीता
सोनी को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव ने एक नया
तरीका निकाला और ठीक 10 मिनट पहले उसके साथ जमकर डांस किया और महिला ने
नवजात शिशु को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बच्चे के जन्म के समय बाहर परिजनों की और वार्ड के अंदर महिला धड़कनें
तेज होती हैं। ऐसे में दर्द से परेशान प्रेग्नेंट महिला को डांस करना पड़े
तो। सोचकर ही यह अजीब लगता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक अस्पताल
में डिलीवरी से महज 10 मिनट पहले महिला ने अपनी डॉक्टर के साथ जमकर डांस
किया। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
डॉक्टर ज्योति
श्रीवास्तव ने बताया कि डिलीवरी के लिए विनीता सोनी को भर्ती कराया गया था
और वह लेबर पेन से जूझ रही थी। उसके दर्द को कम करने और सुरक्षित प्रसव
कराने के लिए उसने नया तरीका निकाला। ऑपरेशन थियेटर लेकर जाकर डिलीवरी से
महज 10 मिनट पहले विनीता को डांस करने के लिए कहा, पहले तो वह दर्द के कारण
डांस करने से मना कर दिया लेकिन जब डा. ज्योति ने खुद डांस करना शुरु किया
तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई और जमकर डांस करने लगी। डा. ज्योति ने
बताया कि डिलीवरी से पहले और उस दौरान जिस दर्द से गुजरना होता है, उसे बता
पाना काफी मुश्किल है। यह दर्द कई बार गर्भवती महिला की मनोदशा को
प्रभावित कर देता है, उसे दूर करने और सुरक्षित डिलीवरी की जिम्मेदारी उसके
चिकित्सक की होती है। इसे देखते हुए उन्होंने अपने मरीज विनिता सोनी को
बच्चे के जन्म के समय कम से कम दर्द सहना पड़े इसके लिए उसे डांस कराना
उचित समझा। विनिती ने इसके बाद सुरक्षित तरीके से नवजात शिशु को जन्म दिया,
जच्चा और बच्चा दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
डा. ज्योति ने बताया
कि विनिता के द्वारा डांस का वीडियो बनाया और उसे उसके परिवार को दिखाने
के बाद परिवार वाले इसे काफी शेयर कर रहे है। डा. ज्योति ने लोगों को सलाह
देते हुए कहा कि प्रेग्नेंट महिला को डांस के दौरान काफी सावधानी की जरुरत
होती है बिना डॉक्टर की सलाह और निगरानी के ऐसा नहीं करना चाहिए और न ही
करने देना चाहिए।

Journalist खबरीलाल