Breaking News

नया पुल कैसा होगा बन रही हैं डिजाइन, जल्द शुरु होगा धनेली- छोकरा नाला का निर्माण कार्य:

post

रायपुर। धनेली-छोकरा नाला पर बने जर्जर पुल को एक महीने पहले विस्फोट कर
उड़ाया गया था और नये पुल का निर्माण लगभग ढाई करोड़ की लागत से बनाने का
प्रस्ताव तैयार किया गया है। निर्माण से पहले नये पुल की डिजाइन तैयार की
जा रही है कि पुल कैसा होगा, डिजाइन तैयार हो जाने के बाद जल्द ही निर्माण
कार्य शुरु हो जाएगा। नये पुल के बनने से यातायात की समस्या भी दूर हो
जाएगी।

रायपुर से बिलासपुर को जोडऩे वाली सड़क मार्ग में स्थित
धनेली-छोकरा नाला के जर्जर हो चुके पुल को एक माह पहले विस्फोट कर उड़ा
दिया गया था और अभी वर्तमान समय में एक ही पुल से लगभग रोजाना चार लाख से
भी अधिक गाडिय़ां गुजर रही है। यही नहीं पुराने पुल को उड़ाने के बाद भी
नीचे बनी सर्विस रोड से  विधानसभा एवं बलौदाबाजार जाने वाले वाहनों को भी
डायवर्ट किया जा रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया
कि पुल का नया स्लैब बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है और इसके
निर्माण से पहले पुल की ड्राइंग डिजाइन ठेकेदार द्वारा तैयार करने के
निर्देश दिए है। अभी ठेकेदार द्वारा डिजाइन विभाग में पेश नहीं किया गया
हैं जैसे ही डिजाइन पेश हो जाएगा निर्माण कार्य तुरंत ही शुरु कर दिया
जाएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner