रायपुर । छत्तीसगढ़ चैंबर आफ
कामर्स का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के वार्षिक विवरणी (फार्म-18)
की तारीख बढ़ाई जाए। इसके साथ ही वेट पोर्टल भी दुरुस्त किया जाए। शनिवार को
इस संबंध में ने वेट पोर्टल को दुरुस्त किए जाने एवं वित्तीय वर्ष 2017-18
के वार्षिक विवरणी (फार्म-18) की तारीख 31 मार्च, 2022 तक करने के लिए
चैंबर ने वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखा है।
15 दिन से पोर्टल में दिक्कत
चैंबर
के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि वेट पोर्टल की गति लगभग 15
दिनों से धीमी होने के साथ-साथ अधिकतर बंद रहा है, जिसके कारण वेट की
वार्षिक विवरणी दाखिल करने में रुकावट आ रही है। शासन द्वारा वर्ष 2017-18
की वेट की वार्षिक विवरणी (फार्म 18) को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31
दिसंबर तक बढ़ाई गई है, परंतु पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण समय समाप्त
होने के बाद करदाता व्यवसायियों पर अनावश्यक जुर्माना होता है।
मानसिक तनाव में व्यवसायी
पारवानी ने बताया कि
माह दिसंबर, 2021 में व्यवसायियों को आयकर विवरणी वर्ष 2020-21 की जीएसटी
की वार्षिक विवरणी भी दाखिल करना अनिवार्य है एवं तीनों एक्ट अधिनियमों की
पालन की तिथि 31 दिसंबर ही है। जिससे व्यवसायी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं
एवं उनके निजी जीवन एवं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो रहा है। उन्होंने
बताया कि पत्र में मांग की गई है कि जल्द से जल्द वेट के पोर्टल को दुरुस्त
कर वर्ष 2017-18 की वार्षिक विवरणी (फार्म 18) को दाखिल करने की तिथि को
31मार्च, 2022 किया जाए।

Journalist खबरीलाल