पनामा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालन (ईडी) ने अभिनेत्री
ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है। अब ऐश्वर्या को ईडी के सामने पेश होना
होगा। उनके पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी एक महीने पहले ईडी दफ्तर पहुंचे
थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। बता दें, Panama Papers leak में बच्चन
परिवार का नाम सामने आया था। कई हस्तियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने
जांच आगे बढ़ाई थी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया था। माना जा रहा है
कि इसी सिलसिले में समन जारी किया गया है। अभी ऐश्वर्या राय बच्चन या बच्चन
परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कहा जा रहा है कि अमिताभ
बच्चन को भी समन भेजा जा सकता है।
Panama Papers leak case: रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 भारतीय जिनके नाम आए थे सामने
- ऐश्वर्या राय बच्चन: अभिनेत्री को उनके भाई और माता-पिता के साथ एमिक पार्टनर्स लिमिटेड के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
- अमिताभ
बच्चन: अभिनेता को कथिततौर पर ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में एक कंपनी
और बहामास में तीन में निदेशक के रूप में नामित किया गया है। - केपी सिंह: पनामा पेपर्स लीक में डीएलएफ के प्रमोटर का भी नाम आया था।
- अजय
देवगन: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2013 को ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप
समूह में मैरीलेबोन एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मूल शेयरधारक लंदन स्थित हसन
एन सयानी थे। देवगन ने कथित तौर पर उसी दिन पूरी शेयरधारिता खरीद ली थी। - विनोद अडानी: ये गौतम अडानी के भाई हैं।
- नरेश गोयल: जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल का नाम एचएसबीसी
सूची में था, जबकि उनके सहयोगी दुबई के व्यवसायी हसमुख गार्डी पनामा पेपर्स
में शामिल थे।

Journalist खबरीलाल