बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का नवम
दीक्षांत समारोह 15 जनवरी 2022 को होगा। समारोह सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।
कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल ने तैयारियों को लेकर 18 समितियों का गठन भी कर
दिया है। दीक्षांत में प्रांजल सिंह को चांसलर मेडल व सर्वोच्च अंक पाने
वाले लाल बहादुर साहू और श्रेया मिश्रा को गुरु घासीदास पदक से सम्मानित
किया जाएगा।
मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष गुरु
घासीदास विश्वविद्यालय 15 जनवरी को 12वां स्थापना दिवस भी मनाएगा। इसी दिन
वर्ष 2009 को राज्य विश्वविद्यालय से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में
उन्न्यन हुआ था। कुलपति प्रो.चक्रवाल के नेतृत्व में नौवें दीक्षांत समारोह
की तैयारियां जोरों पर हैं। वे खुद ही समय-समय पर विश्वविद्यालय परिसर का
भ्रमण कर जारी निर्माण कार्यों तथा दीक्षांत समारोह के संयोजक, सह-संयोजकों
एवं विभिन्न समितियों के समन्वयकों के साथ बैठक कर कर निर्देश दे रहे हैं।
वहीं
अकादमी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। समारोह में ऐसे विद्यार्थी शामिल
होंगे जिन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक सत्र 2019-20 एवं
2020-21 की विभिन्न परीक्षाओं (स्नातक, स्नातकोत्तर, पत्रोपाधि आदि) में
प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऐसे शोधार्थियों के लिए
जिन्हें पीएचडी की उपाधि के लिए योग्य घोषित किया गया है। कुल 223
विद्यार्थियों को स्वर्णमंडित पदक एवं उपाधि प्रदान की जाएगी।
दीक्षांत में कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड 19 नियमों का पालन किया
जाएगा। अतिथियों एवं विद्यार्थियों की संख्या सीमित होगी। जिससे की संक्रमण
का खतरा ना रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एक अलम समिति का निर्माण किया गया
है। समारोह में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। अतिथियों को मास्क और
सैनिटाइजर दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग से बुखार की जांच भी की जाएगी।

Journalist खबरीलाल