रायपुर । अखिल भारतीय किसान संघ,
छत्तीसगढ़ इकाई ने राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पर 10 सूत्री मांग को लेकर
बड़ा प्रदर्शन किया। किसान संघ ने कहा कि वर्तमान खरीफ सत्र में असमय वर्षा
के कारण किसानों का व्यय बढ़ गया है। शासन ने किसानों से कहीं 25 तो 50
प्रतिशत बारदाना लेने के कारण 15 से 20 रुपये में मिलने वाले पुराने
बारदाने किसान 35 से 40 रुपये में खरीदने को विवश हैं। वर्षा के कारण धान
की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है।
कहा गिरदावरी में रकबा कटने से कई
कर्जदार किसान धान बेचने से वंचित हो गए हैं। उनकी प्रमुख चिंता का विषय है
कि वे ऋण कैसे चुकाएं। बस्तर, सरगुजा व गरियाबंद के मक्का उत्पादक किसान
समिति मे मक्का खरीदी नहीं होने के कारण बिचौलियों को औने-पौने दाम में
बेचने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश
समय-समय पर किसानों की समस्याओं को जिला और विकासखंडों में ज्ञापन सौंपा।

Journalist खबरीलाल