रायपुर । छत्तीसगढ़
में सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं
के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए। तीन दिवसीय
प्रवास में सीएम बघेल मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे।
इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान में शामिल होने के लिए लखनऊ
रवाना हो जाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आलाकमान से मुलाकात का समय
मिलेगा, तो मंत्रिमंडल बदलाव पर बात होगी।
कांग्रेस
की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का मुख्यमंत्री का समय तय
नहीं हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से
मुलाकात के बाद उम्मीद की जा रही है कि सीएम बघेल से भी वो चर्चा करेंगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि कोई भी बदलाव केंद्रीय नेतृत्व के
निर्देश पर ही होगा। मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की बैठक में शामिल
होंगे। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी
प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी।

Journalist खबरीलाल