Breaking News

NEWS RAIPUR:: 31 दिसंबर तक बढ़ी ओपन स्कूल में आवेदन की तारीख विलंब शुल्क के साथ:

post

 रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर
से आयोजित हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 के लिए
प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ओपन स्कूल ने एक बार फिर आवेदन की तारीख बढ़ा
दी है। अब 31 दिसंबर तमक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अब विलंब शुल्क 500
रुपये देना होगा। बतादें कि इसके पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तक
निर्धारित थी।

जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके
लिए ओपन स्कूल ने एक बार फिर मौका दिया है। अधिकारियों ने बताया कि
निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केंद्रों से परीक्षा आवेदन
फार्म प्राप्त कर सकते हैं। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए
अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अध्ययन केंद्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner