रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय,
रायपुर के विशेषज्ञों ने एक ही पौधे पर आलू-टमाटर का उत्पादन करने का
फार्मूला पूरा कर लिया है। तीन साल से चल रहे अनुसंधान के बाद आलू-टमाटर
पौधों के कलम बांधकर (ग्राफ्टिंग टेक्नालाजी) पौधे तैयार किए गए हैं। इसे
खेत में लगाने पर ऊपर टमाटर और जड़ में आलू की पैदावार होती है। एक पौधे पर
प्रयोग सफल होने के बाद अब किसानों के खेतों तक इसके पहुंचाने के लिए
उद्यानिकी विभाग ने भी सहमति जताई है। इसे कृषि विज्ञानियों ने पोमैटो नाम
दिया है।
लागत कम और मुनाफा ज्यादा
कृषि
विज्ञानियों के मुताबिक दोनों ही पौधे के तैयार होने का समय, खाद और पानी
की मात्रा समान होने के कारण ग्राफ्टिंग टेक्नालाजी से पोमैटो तैयार किया
गया है। टमाटर के साथ आलू के उत्पादन होने से लागत कम और मुनाफा दोगुना हो
जाएगा, क्योंकि दोनों के लिए अलग-अलग खाद और पानी की आवश्यकता नहीं होगी।
विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान अध्ययनशाला की शोधार्थी छात्रा गरिमा दीवान
ने इसका प्रयोग पूरा कर लिया है। उन्होंने यहां के प्रोफेसर डा. धनंजय
शर्मा, डा. प्रवीन शर्मा, डा. नीरज शुक्ला के मार्गदर्शन में इस अनुसंधान
को पूरा किया है।

Journalist खबरीलाल