Breaking News

NEWS RAIPUR:: शीतलहर की चपेट में पूरा छत्‍तीसगढ़, अभी जारी रहेगी तापमान में गिरावट:

post

   रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में
उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही हैं और इसके प्रभाव से पूरा प्रदेश
शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिकतम व न्यूनतम
तापमान में सामान्य से गिरावट दर्ज की गई है। विशेषकर बिलासपुर का न्यूनतम
तापमान सामान्य से 6.1डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह पेंड्रा का न्यूनतम
तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री, दुर्ग का 7.9 डिग्री और राजनांदगांव का
न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम
विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अभी न्यूनतम तापमान में
और गिरावट का रुख बने रहने के आसार हैं। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान
काफी गिर चुका है, इसलिए ज्यादा गिरावट के आसार कम हैं। बस्तर संभाग में
लेकिन तापमान में अभी और गिरावट आएगी।

सोमवार सुबह से ही उत्तर से आ
रही ठंडी हवाओं के चलते मौसम शुष्क रहा। दोपहर में धूप रहने के बावजूद ठंडी
हवाओं के कारण मौसम ठंडा रहा। शहरी क्षेत्रों के साथ ही आउटर क्षेत्र में
तो ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर
से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरा है और ठंड
बढ़ते जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा
छाया रहेगा।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और बिलासपुर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner