रायपुर । आगामी 2022 की स्वच्छता
रैकिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रायपुर को नंबर बनाने के लिए शहर की 27
संस्थाएं रायपुर नगर निगम का साथ देंगी।इसे लेकर जल्द ही महापौर एजाज ढेबर
संस्था के संचालक, अध्यक्षों के साथ बैठक करने वाले है। 2021 की स्वच्छता
रैकिंग में रायपुर को देशभर में छठवां स्थान मिला है लेकिन इस अवार्ड से
निगम के जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं है लिहाजा आगामी स्वच्छता रैंकिग में
इंदौर शहर की तरह नंबर वन का पायदान हासिल करने पूरा अमला काम कर रहा है।
महापौर
एजाज ढेबर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में रायपुर शहर को सफाई के
क्षेत्र में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला राजधानी (फासटेस्ट मूवर स्टेट
कैपिटल) को देश का प्रथम अवार्ड मिला है। जबकि शहर को पूरे देश में छठवां
स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवार्ड से हम सभी संतुष्ट नहीं है क्योंकि इंदौर
शहर की तरह आगामी स्वच्छता रैंकिग मेंपहला स्थान पाने के लिए अभी से कोशिश
करना है।
महापौर
ने बताया कि इस वर्ष "स्वच्छ सर्वेक्षण-2022" में रायपुर शहर को देश में
प्रथम स्थान प्राप्त करने सभी जनप्रतिनिधियों, आम नागरिको, एनजीओ, विभिन्न
संस्थाओं, अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग मिलना जरूरी है। आने वाले
दिनों में 27 संस्थाओं के साथ बैठकर कर रणनीति तय की जाएगी।
निगम के स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने बताया कि नगर निगम रायपुर
में दिल्ली म्युनिसिपल सालिड वेस्ट सोलुशन लिमिटेड (रामकी) कंपनी डोर टू
डोर कचरा कलेक्शन, प्रोसेसिंग का कार्य कर रही है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन
में लगे वाहनों के स्थल की जानकारी लेने रामकी कंपनी ने क्लीन सिटी रायपुर
का गुगल एप तैयार किया है, जिसका शुभारंभ भी किया जा चुका है।यह एक ऐसा
एप्लीकेशन है जिसमें रायपुर शहर के आम नागरिक अपने वार्डो में डोर टू डोर
कचरा कलेक्शन में लगे वाहनों को ट्रैक सकते हैं। साथ ही साथ उक्त वाहनों के
नही आने की स्थिति में शिकायत भी दर्ज कर सकते है। इसका लाभ सभी को
मिलेगा।

Journalist खबरीलाल