Breaking News

NEWS RAIPUR:: पालीथिन मुक्त शहर बनाने शहर में खुलेगा बर्तन बैंक, लोगों को कर रहे जागरूक:

post

 रायपुर । शहर में प्रतिबंधित पालीथीन
के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद कराने चलाए जा रहे नो पालीथीन अभियान को
सफल बनाने निगम का अमला लगातार काम कर रहा है। लोगों को पालीथीन की जगह
कपड़े का थैला लेकर सब्जी, किराना सामान आदि खरीदने को जागरूक किया जा रहा
है।दुकानदारों को भी पालीथीन में सामान न देने की अपील की जा रही है।इसी
क्रम में निगम ने शहर में बर्तन बैंक खोलने की तैयारी की है।शहर में ऐसी
संस्थाएं काम कर रही है जो जरूरतमंदों को स्टील के बर्तन या तो न्यूनतम
किराए या फिर निश्शुल्क उपलब्ध करा रही है।

महापौर एजाज ढेबर,आयुक्त प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण
राव के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जनजागरूकता अभियान चलाया
जा रहा है। बुधवार को एनयूएलएम के नोडल आफिसर अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल,
उपायुक्त स्वास्थ्य एके हलधर के नेतृत्व में एनयूएलएम की प्रोजेक्ट आफिसर
एवं निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा.तृप्ति पाणीग्रही ने मिशन मैनेजर
सरिता सिन्हा, सीमा चतुर्वेदानी की उपस्थिति में महिला स्वसहायता समूहों की
महिलाओं की बैठक ली।

इस
बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्यां में कपड़ों के थैलों के उपयोग करने के
लिए आमजनों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। यही नही अगले दो सप्ताह
के भीतर बड़ी मात्रा में कपड़ों के थैले बनाकर उन्हें बाजारों में बेचा
जाएगा। इसके लिए केनाल लिकिंग रोड शंकरनगर में जी-2 के सामने दो दुकाने
महिला स्वसहायता समूहों को दी गई। इसके साथ ही महिला स्वसहायता समूहों की
महिलाओं के माध्यम से बर्तन बैंक खोलने के संबंध में चर्चा की गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner