Breaking News

93 कट्टा धान जप्त:

post

धमतरी। प्रदेश सहित जिले में आगामी 31 जनवरी 2021 तक समर्थन मूल्य पर धान
खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिले में
अन्य राज्यों से धान की आवक एवं धान व्यापार/ भण्डारण/परिवहन इत्यादि की
जांच लगातार की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में दो
दिसम्बर को राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल
द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। धान परिवहन की जांच के दौरान दल द्वारा
कोंडागांव जिले के बांसकोट निवासी श्री चंद्रकांत साहू से 93 कट्टा धान,
जिसका वजन 37.20 क्विंटल है, की जप्ती की गई। धान का अवैध व्यापार करते पाए
जाने पर संबंधित के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा
के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner