नारायणपुर। जिले में नए कैंप की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा
खोला है। वे इसके विरोध को लेकर आज नारायपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक
पैदल जुलूस की शक्ल में हाथों में तीर - धनुष थामकर कार्यालय का घेराव करने
पहुंच गए।
सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले एसपी कार्यालय का घेराव करने
के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय की ओर कुच करने के लिए
निकल पड़े। ग्रामीण जंगल के रास्ते छोटेडोंगर में पहले इकठ्ठा हुए, इसके
बाद चार किमी की लंबी रैली निकाल कर अब जिला मुख्यालय पंहुचे। अधिकांश
ग्रामीण हाथों में तीर-धनुष व कुल्हाड़ी थामे हुए थे। यह सभी ग्रामीण छह
ग्रामीणों की गिरफ्तारी और नए पुलिस थाना और कैंपों का विरोध कर रहे हैं।
ग्रामीणों के मुकाबले फोर्स की संख्या बहुत कम दिखाई दे रही है। हालात को
देखते हुए अतिरिक्त कंपनी नारायणपुर बुलाई गई है। इसके साथ ग्रामीणों को
समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल