राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम जोरातराई में ट्रेक्टर की चपेट
में आने से 13 वर्षीय देवेश जाम्बुरिया की मौत का मामला गांव में रातभर
गरमाया रहा। देर रात तक चक्का जाम करने के बाद ग्रामीण व स्वजन देवेश के शव
को लेकर बाहर ही बैठे हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति रातभर बनी रही,
जिसको लेकर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। गांव वाले जिस खेत में
घटना घटी, उस जगह के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर ही अडे रहे। पूरी
रात विवाद में ही गुजर गया।
सुबह करीब पांच बजे पुलिस जवानों ने
ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया इसके चलते माहौल इतना बिगड़ गया।
ग्रामीणों को अपने बचाव के लिए पुलिस पर पथराव करना पड़ गया। इस बीच पुलिस
जवानों ने गांव की महिलाओं पर डंडे तक बरसाए। ग्रामीणों ने पुलिस की इस
कार्रवाई का विरोध किया तो जवान बच्चे के शव को बिना पंचनामा किए ही उठा ले
गई। स्वजन इसका विरोध कर गांव में बैठे रह गए। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों
ने जमकर नारेबाजी तक की। इसकी सूचना मिलते ही खुज्जी विधायक छन्नी साहू
गांव पहुंची।
विधायक ने ग्रामीणों को समझाइश तक दी, लेकिन ग्रामीण पुलिस
पर ही पूरी घटना का ठिकरा फोड़ कर जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरु
कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस के अधिकारी और जवानों ने मिलकर गांव की
महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार किया है। वहीं बच्चे के शव को भी जबरदस्ती
उठाकर ले गए हैं। घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जब पुलिस शव को ले गई और
ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शुरू करा दिया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही मौत को
लेकर ग्रामीणों ने बांधा बाजार स्टेट हाईवे में छह से सात घंटा चक्का जाम
किया था। इससे बात नहीं बनने पर ग्रामीण व स्वजन शव को लेकर गांव लौट आये
थे। गांव में सुबह साढ़े दस बजे तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जनप्रतिनिधि
ग्रामीणों को समझाइश देने में लगे हुए थे।
लाठीचार्ज की होगी जांच
विधायक
छन्नी साहू ने कहा कि बिना पंचनामा किए शव को ले जाने के मामले की जांच की
जाएगी। इस तरह पुलिस को नही करना था। विधायक ने कहा कि महिलाओं पर
लाठीचार्ज करना गलत है। इसकी भी जांच कराएंगे। लाठी बरसाने वाले जवानों पर
कार्रवाई की जाएगी। अंबागढ़ चौकी टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने कहा कि गांव
वालों को समझाइश देने के बाद भी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।
जिसके कारण माहौल बिगड़ गया था। शव को पीएम के लिए घर वालों की उपस्थिति
में भेजा गया है।

Journalist खबरीलाल