Breaking News

NEWS BILASPUR:: आधार को वोटर आइडी से लिंक करने का कानून साबित होगा मील का पत्थर — अमर अग्रवाल:

post

 बिलासपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने
फेसबुक लाइव कार्यक्रम में संसद में पारित विवाह की आयु में संशोधन अधिनियम
को ऐतिहासिक बताया। उनका कहना है कि लड़कियों के लिए 21 वर्ष विवाह की आयु
किए जाने से देश में जेंडर इक्वलिटी आएगी। महिला स्वास्थ्य एवं सुपोषण एवं
महिला शिक्षा की दृष्टि से यह कानून क्रांतिकारी साबित होगा। चुनाव सुधार
संशोधन अधिनियम 2021 के कानून बन जाने से आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक
किया जाएगा। इससे मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी वोटर की समस्या से निदान
मिल सकेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के तीन वर्ष पर उत्सव मनाने पर
अग्रवाल ने संवेदनहीनता का परिचायक बताया। महामारी के दौर में हजारों की
भीड़ इकट्ठी करके उत्सव मनाना राज्य सरकार दिखावा कर रही है। सरकार की
नीतियों से तंग आकर महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच कड़कती ठंड में 12
दिनों से हजारों सहायक शिक्षक दिन रात के धरने में रायपुर के बुढ़ापारा में
टेंट लगा कर बैठे हैं। स्कूलों में अघोषित तालाबंदी चल रही है और सरकार
चुनाव के समय किए गए वादे पर अमल ना करते हुए शिक्षकों की वेतन विसंगति की
समस्या पर टाल मटोल कर रही है।

उन्होंने
कहा मनोज पिंगवा कमेटी जिसे विभिन्न विभागों के कर्मियों की क्रमोन्नति,
पदोन्नति और वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए बनाया गया है, वह केवल
मामलों को चुनाव तक टालने का ड्रामा है। सरकार दो साल से लंबित मंहगाई
भत्ता नहीं दे पा रही है। इस पर राजस्व का 106 प्रतिशत कर्ज चढ़ा है। 30
हजार महिला स्व-सहायता समूहों से रेटी टू ईट का रोजगार छीनकर अपने चहेते
ठेकेदारों को टेंडर पर कार्य देने का भी आरोप पूर्व मंत्री ने लगाया है।
राज्य में पहली बार ऐसा हुआ जब बस्तर जैसे धुर नक्सली क्षेत्र में 1400
जवानों ने सरकार की नीति से तंग आकर हथियार वापस कर दिए हों। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner