Breaking News

NEWS KORBA:: अपहृत नर्स खुद नाटकीय ढंग से लौटी वापस, ले जाया गया एसपी कार्यालय:

post

 कोरबा। अपहृत नर्स ओम साहू मिल गई है। जिला अस्पताल
में उसे स्वास्थ परीक्षण के लिए भेज गया।उसके बाद पुलिस कर्मी उसे पुलिस
अधीक्षक कार्यालय लेकर पहुँचे। मानिकपुर चौकी लेकर जा रहे है। नर्स को
रलिया में अपहरणकर्ता रखे जाने की जानकारी सामने आ रही है

गौरतलब है
कि हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा में निवासरत बेवा ओम
साहू 40 वर्ष भिलाईबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर
पदस्थ है। शनिवार को रात करीब आठ बजे घर से अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 12
बीबी 9357 में अस्पताल ड्यूटी जाने निकली। अभी वह अस्पताल के ठीक सामने
पहुंची थी कि बिना नंबर की एक स्कार्पियो उसके पीछे पहुंची और उसमें उतरे
दो बदमाश रास्ता रोक कर नर्स को स्कूटी से नीचे उतारे और हाथ खींच कर
स्कार्पियो में जबरदस्ती बैठा कर अपहरण कर ले गए।

इस घटना को अस्पताल
में मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने देखा। कुछ लोग चिल्लाते हुए
स्कार्पियों का पीछा करने का प्रयास किए, पर देखते ही देखते अपहरणकर्ता
लोगों की आंखों से ओझल हो गए। इस घटना की जानकारी नर्स के पुत्र राजा साहू व
पुत्री प्रियंका साहू को दी गई, साथ ही पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया।
हरदीबाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभय सिंह बैस भाग कर मौके पर पहुंचे। यहां
प्रत्यक्षदर्शियो से जानकारी एकत्र करने पर पता चला कि अपहरणकर्ता भिलाई से
हरदीबाजार रलिया रोड की ओर भागे हैं। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम में
दी गई और जिले में नाकेबंदी कर चौक चौराहों में वाहनों की जांच शुरू कर दी
गई।

इधर वारदात के कई घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। उधर घटना की जानकारी
मिलते ही रेंज आइजी रतनलाल डांगी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे थे और पुलिस
टीम रात भर अपहृत नर्स और बदमाशों की पता-तलाश करती रही। लेकिन पुलिस को
कोई खास कामयाबी नही मिल सकी थी। अब लौट आई नर्स से पूछताछ के बाद असलियत
का पता चल सकेगा। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner