रायपुर । बैंकों से नया एटीएम
लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए इन दिनों परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है
कि जो एटीएम कार्ड पहले हफ्ते से 10 दिनों में आ जाया करते थे, अब उन्हें
आने में डेढ़ से दो माह का समय लग रहा है। सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक समेत
कई बैंकों में यह परेशानी खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं की परेशानी इससे बढ़ने
लगी है। बताया जा रहा है कि इन दिनों पर्याप्त मात्रा में चिप उपलब्ध नहीं
होने के कारण एटीएम नहीं बन पा रहे हैं और इसकी वजह से एटीएम आने में डेढ़
से दो महीने तक का समय लग रहा है।
वैसे तो यह परेशानी सेंट्रल बैंक,
यूनियन बैंक समेत बहुत से बैंकों में आ रही है। इसकी वजह से एटीएम कार्ड के
लिए इन दिनों बैंकों में रोजाना लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है। एटीएम
कार्ड मिलने में हो रही लेटलतीफी के कारण उपभोक्ताओं की बैंक कर्मचारियों
के साथ बहस भी हो रही है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि चिप की वजह से यह
समस्या बनी हुई है। बाहर से ही एटीएम नहीं आ रहा है तो वे कैसे उपभोक्ता को
दे सकते हैं।
बैंकों द्वारा आनलाइन लेन-देन पर फोकस
बैंकों द्वारा इन दिनों आनलाइन लेन-देन पर ही पूरा फोकस किया जा रहा है।
उपभोक्ताओं को इसके लिए कहा जा रहा है। इसके लिए अलग से एक कर्मचारी द्वारा
उपभोक्ताओं को बैंकों की आनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी जाती है। साथ ही
उनके मोबाइल में स्टोर भी कर दी जाती है। इन दिनों उपभोक्ताओं द्वारा
आनलाइन लेन-देन भी बढ़ गया है।

Journalist खबरीलाल