Breaking News

NEWS SUKMA:: सब इंस्पेक्टर को गोली मार हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हेड कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती:

post

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा से सटे
तेलंगाना राज्य की सीमा सीआरपीएफ कैंप में विवाद के बाद साथी जवान ने
एसएसआई को एके 47 से चार राउंड फायर कर दिया। गोली लगने से एसएसआई उमेश चंद
की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद जवान ने खुद को अपने राइफल से गोली मार
ली। जवान की हालत गंभीर है। सीआपीएफ की 39 बटालियन तेलंगाना जिले के
मुलुंग जिले के वेंकटपुरम में कैंप है। रविवार की सुबह हेड कांस्टेबल एम
स्टीफन ने सब इंस्पेक्टर पर गोली दाग दी। सब इंस्पेक्टर के मरने के बाद हेड
कांस्टेबल स्टीफन ने खुद को गोली मार ली।

कैंप में सब इंस्पेक्टर और
हेड कांस्टेबल में विवाद को सुलझाने का साथी जवानों ने काफी प्रयास किया,
लेकिन गुस्से में हेड कांस्टेबल ने सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने के बाद
अपने को भी उसी राइफल से गोली मार ली। गंभीर हालत में साथी जवानों ने हेड
कांस्टेबल के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के
बाद बेहतर उपचार के लिए वारंगल के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। सीआरपीएफ
जवानों के मुताबिक हेड कांस्टेबल की पत्नी को लेकर सब इंस्पेक्टर अक्सर
मजाक करते थे। जिसका हेड कांस्टेबल स्टीफन ने कई बार विरोध किया था।

इसी
तरह कुछ महीने पहले नारायणपुर जिले में भी विवाद के बाद एसटीएफ जवान ने
साथी जवान पर गोली चला दी थी। इसमें करीब सात जवानों की मौत हो गई थी।
नक्सल क्षेत्र में तैनात जवान पहले ही काफी तनाव में होते हैं, इसके बाद
अधिकारी के गलत व्यवहार या साथी जवानों के दुर्व्यवहार के कारण उनका गुस्सा
फूट जाता है और कैंप में एक दूसरे पर गोली चला देते हैं। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner