रायपुर । राजधानी के महिला
स्वसहायता समूह ने पर्यावरण बचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। समूह की
महिलाएं घर-घर जाकर लोगों से अखबार और कागज दान करने की अपील कर रही है।
दान में मिले इन कागजों से पैकेट बनाए जा रहे हैं। स्वसहायता समूह से जुड़ने
के पहले ये महिलाएं बस घर का कामकाज कर रही थीं, लेकिन समूह से जुड़कर वे
सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं तथा अपने सपने को पंख देकर नई उड़ान भर
रही हैं।
महिला समूह द्वारा कागज के पैकेट दुकानदारों को आधे दाम पर
दिए जा रहे हैं। कागज के पैकेट की कीमत 60 रुपये किलो है, जिसे महिला समूह
30 से 40 रुपये किलो की दर से बेच रहा है। कागज के पैकेट देने से पहले
दुकानदारों से शपथ पत्र भी भराया जा रहा है कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं
करेंगे।
एक पहल महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने
बताया- सामान खरीदने के लिए बाजार जाती हूं तो अक्सर देखती हूं, सामान
अलग-अलग होने से दुकानदार सिंगल यूज पालीथिन में सामान भरकर दे देते हैं।
सिंगल यूज पालीथिन से पर्यावरण का नुकसान तो हो ही रहा है, इसके साथ ही लोग
जानवरों को खाद्य सामग्री भी पालीथिन में ही दे रहे हैं। इससे जानवरों के
स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है। अचानक एक दिन दिमाग में आया कि क्यों न
महिलाओं का समूह बनाकर कागज के पैकेट बनाकर दुकानदारों को दिया जाए। उसके
बाद अपने आस-पड़ोस की महिलाओं के चर्चा कर पैकेट बनाने का काम शुरू कर दिया
गया। महिलाएं घर-घर जाकर अखबार दान में मांग रही हैं। उसके बाद उसके पैकेट
बनाए जा रहे हैं।

Journalist खबरीलाल